AD

बॉक्स आफिस कलेक्शनः 2016 की बेस्ट 5 ओपनिंग में ‘उड़ता पंजाब’



उड़ता पंजाब कमाई के मामले में भीलंबी उड़ान भर रही है। मशहूर बॉक्स ऑफिस ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसे साल 2016 की बेस्ट 5 ओपनिंग में बताया है। तरन आदर्श ने ट्वीट करके करके बताया कि फिल्म उत्तर भारत जैसे दिल्ली और पंजाब में काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। उड़ता पंजाब पूरे देश मेंकरीब 2 हजार सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की गयी है।


#UdtaPunjabhad a STRONG Fri… Best in North India [Delhi, Punjab]… Plexes across big cities VERY GOOD… Fri ₹ 10.05 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh)June 18, 2016


पंजाब में नशे की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म उड़ता पंजाब पिछले 1महीने से सेंसर बोर्ड से विवादों के चलते चर्चा में बनी थी। उसके बाद इसकी रिलीज से दो दिन पहले ही इंटरनेट पर लीक कर दिया गया था। लेकिन लगता है इस सबका फिल्म में सकारात्मक असर हुआ। क्योंकि इसका फिल्म की कमाई में फिलहाल तो कोई बुरा असर नहीं दिख रहा है। फिल्म तालियों के साथ-साथ पैसे भी बटोर रही है।



Highest OPENING DAY biz of 2016:#Fan₹ 19.20 cr#HF3₹ 15.21
#Airlift₹ 12.35 cr#Baaghi₹ 11.94 cr#UdtaPunjab10.05 crHindi films.— taran adarsh (@taran_adarsh)June 18, 2016



फिल्म समीक्षकों की ओर से भी फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में आलिया भट्ट औरशाहिद कपूर की एक्टिंग को सभी ने सराहा है। फिल्म विवादों के चलते लगातार सुर्खियों में बनी थी जिसके चलते सभी की निगाहें फिल्म की कमाई पर टिकी हुई थी। फिल्म की जबरजस्त ओपनिंग ने जरूर निर्माताओं के चेहरे खिला दिए होंगे।







Source:India_dot_com
loading...

Post a Comment

0 Comments