
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के जयहरीखाल ब्लाक के डेवडाली गांव की रहने वाली संगीता को पिछले एक माह में 5 बार सांपों ने डसा है। हालांकि तुरंत उपचार के बाद संगीता की जान बच गई,लेकिन सांप है कि हार मानने को तैयार नहीं हैं।
खबर के अनुसार, संगीत के परिवार की गोशाला है। एक दिन संगीता के ससुर ने गोशाला में घुसे एक सांप को मार दिया। उसके बाद से जब भी संगीता अकेली होती है, गोशाला मेंऔर गोशाला के आसपास सांप मंडराते रहते हैं।
इतना ही नहीं गांव वालों का कहना है कि यदि संगीता घर के बाहर गांव में भी कहीं पानी या चारा लेने जाती है तो सांप उसका पीछा करते हैं।गौशाला के अंदर घुसे सांप को मारने के बाद एक महीने में ही 5 बार संगीता को सांप काट चुके हैं।सांपों को डसने के बाद उसके परिजनउसे तत्काल अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन जैसे ही 2-4 दिन गुजरते है तो फिर संगीता को सांप काट लेते हैं।
ग्रामीणों की यदि मानें तो गांव में किसी के साथ कोई अनिष्ट घटना न हो इसके लिए उन्होंने भगवान शिव का मंदिर भी गांव में बनाया है, लेकिन संगीता के घर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित इस मंदिर के आसपास भी संगीता को सापों ने नहीं छोड़ा है।
Source: News24
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........