AD

'कहो न प्यार है' के इस सीन में जिसे आप अमीषा समझ रहे थे वो करीना थीं!





नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और अमिषा पटेल की फिल्म ‘कहो न प्यार है’ तो आपको याद ही होगी। फिल्म ‘कहो न प्यार है’ ऋतिक रोशन की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। इसी फिल्म के साथ ऋतिक ने बड़े पर्दे पर कदम रखा था, और पहली ही फिल्म से सुपस्टार बन गए थे। फिल्म में ऋतिक के साथ लीड रोल में अमीषा पटेल ने काम किया था।


लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे की फिल्म में करीना कपूर भी थीं। जी हां, फिल्म ‘कहो न प्यार है’ में करीना ने भी छोटा सा रोल निभाया था। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि राकेश रोशन करीना को इस फिल्म से डेब्यू कराना चाहते थे। फिल्म में एक सीन है जिसमें एक चट्टान के पीछे अमीषा ब्लू स्वेटर और जीन्स पहने खड़ी हैं।





जी हां, करीना वास्तव में इस फिल्म के एक सीन में थीं। सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि रितिक के साथ 'कहो ना प्यार से' करीना भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं। यहां तक कि उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी क्योंकि उन्हें लगा कि हीरोइन की बजाय रितिक पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।


एक इंटरव्यू में करीना के हवाले से लिखा गया है, 'मेरा पहला शूट राकेश रोशन के लिए 'कहो ना प्यार है' में था और फिल्म में स्टील भी है। यह वहां है...चट्टान के पीछे, एक सीन है ब्लू स्वेटर और जींस में। वो मैं थी, अमीषा नहीं।' हालांकि अब भी इस यकीन करना मुश्किल है। ये रहीं तस्वीर, आप खुद ही देख लीजिए।



इस तस्वीर को और भी ज्यादा करीब से देखना है तो ये देख लीजिए। करीना ने इसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखा।










Source:Jagran.com
loading...

Post a Comment

0 Comments