कहते हैं की बॉलीवुड में सलमान खान से कोई
पंगा नहीं लेता, और अगर लेता भी है तो उसका करियर हमेशा के लिए ख़त्म हो
जाता है। ये बात जितनी सच है उतनी ही झूट भी। बेशक सलमान खान से पंगा लेने
के बाद कईयों का करियर डूब गया हो, उदाहरण के नाम पर विवेक ओबेरॉय की कहानी
हर कोई जानता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की सलमान खान किसी की भी
किस्मत बदल सकते हैं। अगर ऐसा होता तो आज संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान,
अरिजीत सिंह और रितिक रोशन घर पर बैठे होते। सलमान खान से इन लोगों ने भी
पंगे लिए थे लेकिन इनकी स्टारडम में कोई कमी नहीं आई और हाल ही में रितिक
रोशन ने ऐसा कुछ किया जिससे साफ़ हो गया की सलमान खान उनके लिए कोई मायने
नहीं रखते।
पिछले कुछ दिनों से सलमान खान खूब चर्चा
में बने हुए हैं। वो एक अच्छा काम करते हैं तो 10 ऐसे काम कर देते हैं जिस
वजह से उनकी आलोचना होने लगती है। रेप कमेंट की वजह से सलमान खान विवादों
में बुरी तरह से फंस गए हैं और लोग तो उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ को बॉयकोट करने
की बात तक कर रहीं और अब इसी बीच सलमान खान का एक पुराना पंगा खुलकर सामने
आगया है। Bollywoodlife के मुताबिक रितिक रोशन ने IIFA प्रेस कांफ्रेंस
में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने से मना कर दिया।
Bollywoodlife के सूत्र के मुताबिक रितिक रोशन और सलमान खान एक दुसरे से बात नहीं करते हैं और जब भी दोनों सामने आते हैं तो रितिक, सलमान को अवॉइड कर देते हैं। यही वजह है जो रितिक ने उनके साथ स्टेज शेयर करना भी नहीं चाहा।ज्ञात हो दोनों के बीच दूरियां तब आई जब सलमान ने रितिक की फिल्म ‘गुज़ारिश’ की बेइज्जती की थी।
उन्होंने कहा था की उस फिल्म को देखने कोई कुत्ता भी नहीं गया, और अब मौका मिलते ही रितिक ने बेईज्ज़ती का बदला ले लिया। ज़ाहिर सी बात है रितिक ने उनके साथ स्टेज शेयर करने से मना किया तो ये सलमान की इन्सल्ट ही है ना। लोहा पहले से गर्म था रितिक ने हतोड़ा मार दिया। अब लोग तो बातें बनायेंगे ही।
Source:India.com
loading...

0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........