AD

PICS - Breakup Impact: संस्कारी अभिनेत्री हुई बोल्ड




मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए थे। ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह अपनी लाइफ में व्यस्त हैं।


Image source: Instagram

वहीं ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे का एक नया ही देखने को मिला है। अंकिता ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर ज्यादा बोल्ड हो गई है।
अंकिता अपने इस बोल्ड रूप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल इस महीने में अंकिता ने अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली है। इन तस्वीरों में आप अंकिता लोखंडे का बोल्ड और सेक्सी रूप देख सकते हैं।


Image source: Instagram

वैसे तो ब्रेकअप के बाद अंकिता अपने परिवार को ज्यादा समय दे रही है। साथ ही वह अपने काम के प्रति भी सीरियस हो गई हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि अंकिता फिर से सुशांत को अपनी लाइफ में वापस लाना चाहती है लेकिन शायद सुशांत फिर से अंकिता के पास नहीं जाना चाहते।


Image source: Instagram

खबरों के अनुसार अंकिता ने सुशांत को दो बार फोन लगाया था लेकिन सुशांत से बात नहीं हो पाई थी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह फिल्म राब्ता की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस फिल्म में सुशांत के साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी हैं।


Image source: Instagram

खबरें हैं कि सुशांत सिंह अभिनेत्री कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि सुशांत सिंह फिर से हाल ही में सोशल मीडिया पर लौट आए हैं।
सुशांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कृति सेनन के साथ तस्वीरें भी डाली हैं।





Source: khaskhabar
loading...

Post a Comment

0 Comments