साउथ की एक्ट्रेस लक्ष्मी राय जूली 2 फिल्म के पोस्टर को लेकर सुर्खियाँ बटोर चुकी हैं, अब वो एक बार फिर सुर्ख़ियों में छा गई हैं। लेकिन फिल्म की वजह से नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से।
लक्ष्मी राय ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चनुकनेवाला खुलासा किया है उनहोंने कहा है की धोनी के साथ बरसो पहले उनका रिश्ता था लेकिन वो एक ऐसा रिश्ता था जिसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है।
लक्ष्मी ने यहाँ तक कह दिया की धोनी के साथ उनका जो रिश्ता था वो उनकी जिंदगी पर लगा एक दाग है। कई सालों बाद भी जब लोग उनसे इस बारे में पूछते हैं तो उन्हें बेहद दुःख होता है। लक्ष्मी ने आगे बताया कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला, लेकिन फिर भी लोग बार-बार उसके बारे में बात करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक़ धोनी और लक्ष्मी की मुलाकात साल 2008 में हुई थी, उनके बर्थडे पार्टी में धोनी और सुरेश रैना साथ गए, कहा जाता है की उसी बाद उनसे धोनी का नाम जुड़ा।लक्ष्मी ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया की धोनी के बाद भी वो कई लोगों के साथ रिश्ते में रहीं, लेकिन लोग उनके बारे में कभी बात नहीं करते। तो फिर आखिर धोनी को लेकर क्यों बार-बार चर्चा की जाती है।
सोर्स:इंडिया.कॉम
loading...

0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........