AD

जानिए भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के बारे में महत्वपूर्ण फैक्ट्स

टीम इंडिया को 16 साल बाद अनिल कुंबले के रूप में भारतीय कोच मिला है। भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले टीम इंडिया के नए मुख्य कोच होंगे। धर्मशाला में चल रहे बीसीसीआई के वार्षिक कॉनक्लेव के बीच बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर अनिल कुंबले की नियुक्ति की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि नए कोच का कार्यकाल एक साल का होगा। आज हम आप को बताएंगे कुंबले के वो फैक्ट्स जो शायद ही आप जानते होंगे।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

45 साल के कुंबले अपने दो दशक लंबे करियर में भारत के लिए 132 टेस्ट मैच और 271 वनडे खेल चुके हैं।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

आप को बता दें कुंबले का निकनेम 'जंबो' है। जंबो नाम उन्हें अपनी गेंदबाजी के लिए दिया गया। एक स्पिनर होने के बावजूद वे 'एक जंबो जेट की तरह' गेंदबाजी करते थे। इसके अलावा, उनके बेहद लंबे पैर और किसी भी पिच से उछाल पाने की काबिलियत भी उन्‍हें 'जंबो' बनाती थी।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

कुंबले उन चार गेंदबाजों (रिचर्ड हेडली, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन) में से एक और शायद इकलौते भारतीय हैं, जिन्होंने टेस्ट की पारी में 30 बार से ज्यादा पांच विकेट लिए हैं।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

कुंबले के पास टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा कॉट एंड बोल्ड (35) का रिकॉर्ड भी है।

 facts about new indian cricket team coach, anil kumble

कुंबले ने अपनी बेहद मजबूत इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए टूटे हुए जबड़े के साथ 2002 में एंटीगुआ में बॉलिंग की। उनके चेहरे पर बैंडेज बंधा हुआ था। उन्हें ब्लीडिंग हो रही थी। इसके बावजूद, उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया। कुंबले ने लगातार 14 ओवर किए और ऐसे पहले गेंदबाज बने, जिन्‍होंने टूटे जबड़े के साथ ब्रायन लारा का विकेट लिया।

उन्हें अगले दिन बेंगलुरु में सर्जरी करानी थी। बॉलिंग के बाद उन्होंने कहा था, 'अब मैं कम से कम इस सोच के साथ घर जा सकता हूं कि मैंने अपनी पूरी कोशिश की।' तब विव रिचर्ड्स ने कहा था कि मैं फील्ड पर इस तरह की बहादुरी शायद ही देखी हो।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

इंग्लैंड के जिम लेकर के बाद वे दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट की एक पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1998 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे।

 facts about new indian cricket team coach, anil kumble

उनकी शादी तलाकशुदा चेतना रामतीर्थ के साथ हुई है। उनका एक बेटा मायस है। चेतना की पुरानी शादी से दो बेटियां आरुणी और स्‍वास्‍ति‍ हैं।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

अनिल कुंबले के नाम पर केरल के कैसरगढ़ जिले में एक सड़क अनिल कुंबले रोड भी है।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

अनिल कुंबले ने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के तौर पर की थी।

facts about new indian cricket team coach, anil kumble

अनिल कर्नाटक प्रदेश के बंगलोर नगर के निवासी हैं। इनके सम्मान में इस नगर के एक सबसे मुख्य चौराहे को अनिल कुंबले चौराहा का नाम दिया गया है।

सोर्स:अमर उजाला

loading...

Post a Comment

0 Comments