AD

CBSE 12th का रिजल्ट घोषित, इस साल से ऐसे मिलेगी डिजिटल मार्कशीट



शनिवार को CBSE 12th का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट [www.cbse.nic.in www.cbse.nic.in] और [www.cbseresults.nic.in www.cbseresults.nic.in] पर देखे जा सकते। इस साल देशभर में 10,67,900 स्टूडेंट्स 12th में अपियर हुए थे। दिल्ली रीजन से 22.7 लाख स्टूडेंट्स ने 12th का एग्जाम दिया था। बोर्ड एग्जाम्स 1 मार्च को शुरू होकर 22 अप्रैल तक चले। रिजल्ट के साथ ही टेलि काउंसलिंग शुरू कर दी गई।

यह 21 मई से 4 जून के बीच सुबह 8 से रात 10 बजे तक चलेगी। ये रिजल्ट 22 मई को जेईई एडवान्स्ड एग्जाम से ठीक एक दिन पहले आए हैं। वहीं, सीबीएसई ने कहा है कि इस साल से स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्कशीट भी मिलेगी। इसके लिए [www.digilocker.gov.in www.digilocker.gov.in]. पर लॉगइन करना होगा।

सीबीएसई के मुताबिक, "हम इस साल से स्टूडेंट को 12th की डिजिटल मार्कशीट भी देंगे।" [www.digilocker.gov.in www.digilocker.gov.in]. पर डिजिलॉकर में जाकर ये मार्कशीट ली जा सकेगी। "डिजिलॉकर अकाउंट्स की डिटेल्स स्टूडेंट्स को उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजी जाएंगी।" इसके अलावा एंड्रॉइड मोबाइल पर ऐप- 'DigiResults' से भी रिजल्ट देखा जा सकेगा।



Source: liveindia
loading...

Post a Comment

0 Comments