
राजस्थान में गर्मी का आलस ऐसा है कि वहां भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान रेत पर पापड़ सेंक रहे हैं। इस जानलेवा गर्मी में भी जवान मुस्तैदी से सीमा पर देश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं।
जवानों ने बताया कि हाल ऐसे हैं कि पानी के बर्तन में चावल रख उसे खुले में छोड़ दिया जा रहा है, तो करीब 3 घंटे में यह बनकर तैयार भी हो जा रहा है। अपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से तापमान जांच रहे जवानों का दावा है कि अबतक वे अधिकतम 55 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड कर चुके हैं।
गुरुवार को मौसम विभाग ने जोधपुर के फालोदी में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। 1956 के बाद पहली बार देश में किसी जगह का तापमान इस रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। लेकिन जैसलमेर की हालत को देखते हुए यह रेकॉर्ड भी टूटता नजर आ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। एक प्राइवेट फर्म फोकस एनर्जी ने भी कहा है कि उनके थर्मोमीटर की मुताबिक अधिकतम तापमान 54.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन आंकड़ों की पुष्टि करना संभव नहीं है क्योंकि विभाग की वेधशालाएं इस इलाके में नहीं है।
Source : liveindia
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........