AD

ICC World T-20,Live Cricket Score,India vs Australia:मैच से ठीक पहले टीम इंडिया ने किया बड़ा बदलाव!

 
 
 
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आज सैमीफाइनल की जंग होने वाली है। इस मैच के ठीक पहले मोहाली की पिच बदलने की खबरें आ रही है। ये बदलाव इंडियन टीम मैनेजमेंट के अनुरोध के बाद किया गया है। इसकी पुष्टि बीसीसीआई ने कर दी है।


टीम इंडिया की ओर से पिच बदलने का अनुरोध
 
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, बीसीसीआई सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रविवार को होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया की ओर से पिच बदलने का अनुरोध किया गया था। जिसे मैनेजमेंट ने स्वीकार कर लिया और मैच के लिए पिच को बदल दिया गया। 
 
स्पिनर्स को मिलेगा फायदा
 
सूत्रों के अनुसार टी 20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपने हिसाब से पिच बनवाई है। इस पिच से स्पिनर्स को फायदा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों मोहाली की जिस पिच पर ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था, उस पर टीम इंडिया नहीं खेलना चाहती थी। इसलिए मैनेजमेंट ने दूसरी पिच सिलेक्ट की जो स्पिनर्स के लिए मददगार होगी। यह मैच 7:30 शुरु होने वाला है। 
 
 
 
source: punjabkesari
loading...

Post a Comment

0 Comments