वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज स्वीकार किया कि गुरूवार को यहां होने वाले विश्व टी20 सेमीफाइनल में भारत की टीम प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी क्योंकि घरेलू टीम के पास ‘कई मैच विजेता’ हैं लेकिन साथ ही चेताया कि कैरेबियाई टीम भी उलटफेर भरी जीत की योजना बना रही है।
वेस्टइंडीज टीम के यहां ब्रैबोर्न
स्टेडियम में अभ्यास के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गेल ने कोहली को
लेकर कहा कि उनकी टीम सिर्फ विराट कोहली पर ही ध्यान नहीं लगाएगी जो
टूर्नामेंट में लाजवाब फार्म हैं बल्कि पूरी भारतीय टीम को ध्यान में
रखेगी। गेल ने कहा, ‘‘भारत ने एक मैच गंवाने के बाद वापसी करते हुए तीन मैच
जीते। टीम लय में है, इसमें कोई शक नहीं और सेमीफाइनल मैच से पहले सभी
आत्मविश्वास से भरे होंगे। भारतीय टीम में एक विशेष खिलाड़ी को निर्धारित
करना बहुत मुश्किल है। यह बहुत अच्छी आल राउंड टीम है, अच्छी क्षेत्ररक्षण
करने वाली टीम भी है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए भारत प्रबल
दावेदार है। यहां उन्हें हराना हमेशा ही मुश्किल होता है। लेकिन जैसा कि
मैंने कहा कि वेस्टइंडीज टीम उलटफेर करने के लिए तैयार है। ’’ कोहली ने
भारत के लिए पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो महत्वपूर्ण मैचों में
अकेले दम पर जीत दिलाई और गेल ने इस स्टार बल्लेबाज की तारीफों के पुल
बांधे लेकिन कहा कि कैरेबियाई टीम अन्य खिलाडिय़ों से भी सचेत रहेगी।
source:punjabkesari
loading...

0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........