
डिनर पार्टीज़ देने वाले लोगों को 'लार्ज' ग्लासेस में वाइन सर्व नहीं करनी चाहिए। ऐसा सुझाव एक रीसर्च के निष्कर्ष के आधार पर दिया गया है। जिसका कारण जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
ब्रिटिश अखबार 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, लार्ज ग्लासेस का इस्तेमाल करने से लोग ज्यादा वाइन पीने के आदी हो जाते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के रीसर्चर्स ने मौज मस्ती के शौकीन लोगों की ड्रिंकिंग हैबिट्स का परीक्षण किया। इसके लिए कैम्ब्रिज में 16 हफ्तों के पीरियड में एक रेस्त्रां में यह रीसर्च की। जिसमें बार भी था।
वाइन, ग्लास के हिसाब से खरीदी जा सकती थी। लेकिन इसे विभिन्न आकारों के ग्लासेस में सर्व किया जाता था। ग्लासेस के साइज को हर रात के बाद बदल दिया जाता। इनका साइज वैकल्पिक तौर पर स्टैंडर्ड साइज़ 300mL, लार्ज साइज़ 370mL और स्माल साइज़ 250mL के ग्लासेस से बदला गया।
रीसर्चर्स ने पाया कि हर दिन खरीदी जाने वाली वाइन की मात्रा में 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जब इसे स्टैंडर्ड साइज़ के ग्लासेस की जगह लार्ज ग्लासेस में सर्व किया गया। यह स्टडी जरनल बीएमसी पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हो चुकी है।
स्टडी के लेखकों ने कहा कि स्टडी में सेल्स के निष्कर्ष का नतीजा स्पष्ट रूप से नहीं निकल सका कि क्या स्मॉल और स्टैंडर्ड साइज में स्विच करने पर सेल्स में क्या फर्क पड़ा। कैम्ब्रिज में बिहेवियर एंड हेल्थ रीसर्च यूनिट के डॉ. रशेल पेशे ने कहा, "बिना मात्रा बढ़ाए बड़े ग्लासेस में वाइन सर्व करने से लोग ज्यादा पीने लगते हैं।".
उन्होंने बताया, "यह आम बात नहीं है कि ऐसा क्यों हैं, लेकिन एक वजह हो सकती है कि लार्ज ग्लासेस से वाइन की मात्रा को लेकर उनकी धारणा बदल जाती हो। जिससे वे तेजी से पीने लगते हैं और ज्यादा ऑर्डर करते हैं। लेकिन, यह दिलचस्प है कि हमने इसका उल्टा प्रभाव नहीं देखा जब हमने छोटे ग्लासेस में स्विच किया।"
यूनिट डायरेक्टर, प्रोफेसर टेरेसा मैर्ट्यू ने कहा, "यह सलाह देता है कि लार्ज ग्लासेस का इस्तेमाल ना किए जाने से लोगों के ड्रिंक करने की मात्रा को कम किया जा सकता है। हमें इस इफेक्ट की पुष्टि करने के लिए और आगे रीसर्च करने की जरूरत है। अगर ऐसा है तो हमें यह सोचना होगा कि हम इसे कैसे लागू कर पाएंगे। उदाहरण के लिए, क्या एल्कोहॉल लाइसेंसिंग के लिए सभी वाइन ग्लासेस का कोई निश्चित साइज़ निर्धारित किया जा सकता है?"..
Source: news24
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........