
किसी भी फिल्म की शूटिंग मे हीरो-हीरोइन को ये तो ध्यान रखना होता है कि सीन असली लगे लेकिन इसके चक्कर मे सामने वाले की चीख निकल तो ये भी सही नहीं। हाल ही में ऐसा ही हुआ है मशहूर अदाकारा काजल अग्रवाल के साथ जब उनका कमर पर ऐसी चिकोटी ली गई कि वो असहज हो गईं। आइए बताते हैं हुआ क्या।

सूत्रों के अनुसार, काजल अग्रवाल अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में एख सीन कुच इस तरह से फिल्माया जाना था कि हीरोइन खड़ी है और पीछे से आकर एक शराबी अचानक उसकी कमर पकड़ लेता है।

काजल खड़ी थीं इस नए एक्टर ने आकर उनकी कमर को दबाया। इस एक्टर ने कोमल सी काजल की कमर को इतनी जोर से दबाया कि वो चीख पड़ीं।

काजल इससे काफी असहज हो गईं लेकिन क्योंकि सीन में ऐसा ही था तो काजल करती भी क्या? आखिरकार काजल ने फिर से शूटिंग शूरु कर दी।

हाल ही में रणदीप हुड्डा के साथ 'दो लफ्जों की कहानी' में नजर आईं काजल काम के प्रति कोई कमी नहीं छोड़ती इसलिए लगातार शूटिंग करती रहीं। सेट पर मौजूद लोगों से वो बहुत देर तक सहज नहीं हो पाईं।
Source: अमर_उजाला
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........