
दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकी सरगना और आईएस का चीफ अबु बक्र अल बगदादी कॉलिएशन फोर्स हमले में मारा जा चुका है। यह दावा तुर्की के अखबार येनिस सफक ने किया है। सफक ने यह दावा आईएस से संबंधित अरबी न्यूज एजेंसी अल अमाक के हवाले से किया है। अमाक ने लिखा है कि आईएस का खलीफा बगदादी पांचवे रमजान को कॉलिएशन फोर्सेस के हमलों में मारा गया। इससे पहले इराकी टीवी चैनल अल सुमायरा ने दावा किया था कि बगदादी 65 किलोमीर दूर मौसूल पर हुए हमले में घायल हो गया है। हालांकि अभीतक कॉलिशन फोर्सेस की ओर से बगदादी की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।
कौन है अबू बकर अल बगदादी-
इराक के समारा शहर में 1971 में जन्मा अल बगदादी अपने शहर में धार्मिक कार्यकर्ता था। उसका असली नाम अव्वाद इब्राहिम अली अल-बद्री है। कहा जाता है कि बगदादी इस्लामिक स्टडीज में पीएचडी है। 2003 में अमेरिका ने इराक पर हमला किया तो इस्लामिक स्टडीज में डॉक्टरेट लेने वाला और धार्मिक तकरीरें देने वाला अल बगदादी इस हमले से तिलमिला गया और अमेरिका विरोधी आतंकवाद की दुनिया में शामिल हो गया। अल बगदादी की बढ़ती ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इराक और सीरिया के अलग अलग हिस्सों में उसके लड़ाकों की तादाद 30 हजार से 40 हजार के बीच पहुंच चुकी है।
अमेरिका ने की थी खात्मे पर ईनाम की घोषणा-
वर्ष 2011 में अमेरिकी विदेश विभाग ने बगदादी का नाम एक आतंकवादी के रूप में लिया था। उसको पकड़वाने या उसको मरवाने में मददगार सूचना देने पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की गयी थी। बगदादी आतंकवादी समूह का 2010 में नेता बना था, लेकिन संगठन ने 2014 में सीरिया एवं इराक में खिलाफत शुरू होने की घोषणा की।
Source: News24
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........