
टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की कोई कमी नहीं है। उनके फैंस देश ही नहीं विदेशों में भी हैं।
क्रिकेट के मैदान पर बेहद शांत दिखने वाले धोनी अपनी निजी जिंदगी में भी बेहद शांत और विन्रम हैं इस बात का खुलासा पाकिस्तान की खूबसूरत मॉडल माथिरा मोहम्मद ने अपने एक इंटरव्यू में किया है।
माथिरा ने धोनी की विनम्रता व उनके साथ घटी घटना के बारे में भी जिक्र किया। मथिरा बताती है कि जब टीम इंडिया पाकिस्तान टूर पर आई थी तब मैं उस होटल में डिनर कर रही थी जिस होटल में दोनों टीमों के खिलाड़ी भी पहुंचे थे। उन स्टार्स क्रिकेटर्स को देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाई और ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गई। लेकिन मेरी खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने मुझे ऑटोग्राफ तो दिए, लेकिन मुझ पर भड़क भी गए।
उन्होंने फटकारते हुए कहा कि इस लड़की में जरा भी तमीज नहीं है। कम से कम खाने के वक्त तो डिस्टर्ब न करे। मथिरा ने कहा कि उस वक्त मैं बहुत अपमानित महसूस कर रही थी। मैं जोर से रोना चाहती थी कि तभी एक भारतीय क्रिकेटर ने मुझे पुकारा। वे कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी ने माथिरा से कहा हम भी क्रिकेटर हैं। यहां आकर अपनी कैप पर ऑटोग्राफ लो। धोनी ने ना सिर्फ मुझे ऑटोग्राफ दिया, बल्कि कुछ देर बैठकर रिलैक्स होने के लिए भी कहा। आपको बता दें कि मथिरा कई बार धोनी के खेल की तकनीक और उनके व्यवहार की पैरवी करने को लेकर पाकिस्तान में सुर्खियों में रहती हैं।
Source: news24
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........