
पहले एक समय होता था जब हमेशा शादी के लिए जब भी मां-बाप लड़की देखते थे। वह लड़के से कम से कम 3-4 साल छोटी लड़की के साथ ही शादी करते थे, लेकिन आज लोगों की सोच बदल गयी है। आज अक्सर देखा जाने लगा है कि लड़के अपने से बड़ी लड़की के साथ ही शादी, रिलेशनशिप और अफेयर आदि करते है।
क्या आप जानते है इसके पीछे क्या कारण हो सकते है? अगर नहीं तो आइये जानते है:
कहते है कि समझदारी भी बढ़ती उम्र के साथ ही आती है और उम्र में बड़ी लड़कियां काफी समझदार होती है। समझदारी के साथ जिम्मेदारी अपने आप ही आ जाती है। माना यह भी जाता है कि एक समझदार और जिम्मेदार लड़की किसी भी समस्या को बहुत ही आसानी के साथ हैंडल कर लेती है।
पुरुषों का ऐसा मानना है कि उम्र में बड़ी लड़कियां या फिर महिलाएं किसी भी परिस्थिति में अधिक सपोर्टिंग होती है। पुरुषों का मानना है कि अधिक मेच्योर लड़कियां सबसे बड़ी बात है कि वे अधिक समझदार वेल सेटेल होती है। इसीलिए पुरुषों का मानना है कि उन्हें उनकी पार्टनर के लिए ज्यादा चिंता करने के लिए कुछ रहता नहीं है।
मेच्योर लड़कियों के भीतर सबसे बड़ी बात यह होती है कि वे विषम से विषम परिस्थित को भी बहुत आसानी के साथ संभाल लेती है। फिर चाहे वह स्थित कोई फाइनेंस से रिलेटेड हो या फिर इमोशनल हो। किसी भी प्रकार की परिस्थित को बेहद आसानी से वे संभालना जानती है।
ज्यादातर पुरुषों का मानना है कि वे अपने से 5-6 साल बड़ी लड़की से प्यार, शादी इसीलिए करते है क्योंकि वे अपने जीवन में अधिक कॉंफिडेंट होती है। उन्हें किसी और से किसी भी प्रकार के सपोर्ट की जरुरत नहीं होती है। सबसे बड़ी बात है कि वे अपनी जीवन में स्टेबल होती है। उनके साथ-साथ लाइफ में आगे बढ़ना काफी आसान होता है क्योंकि अपने जीवन के ज्यादातर निर्णय वे खुद लेती है।
Source: news24
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........