
अपने लाइफ स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो ने सिम कार्ड की बिक्री शुरू कर दी है। इसके साथ अब आम ग्राहक भी जियो के 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिछले साल कंपनी ने अपने एंप्लॉय के लिए यह सर्विस शुरू की थी। रिलायंस जियो सिम कार्ड के साथ तीन महीने के लिए फ्री अनलिमिटेड डाटा और 4500 मिनट का कॉल टाइम मिलेगा।

जानकारों का कहना है कि जियो का पूरी तरह से इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। जियो ने अपनी वेबसाइट Jio.com भी लॉन्च की है। इसके जरिए ग्राहक रजिस्ट्रेशन कर कनेक्शन ले सकेंगे। साथ ही कंपनी ने कर्मचारियों के रेफर पर ही सिम देने की व्यवस्था को भी खत्म कर दिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने छह महीने पहले 2300 मेगाहर्टज का 4जी स्पेक्ट्रम खरीदा था। इसके बाद 800 और 1800 मेगाहर्टज बैंड भी खरीद लिया है। जियो का अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन से भी कॉन्ट्रैक्ट है। जियो सिम रिलायंस डिजीटल स्टोर और दूसरे बड़े रिटेल स्टोर्स में बेची जा रही है।

जानकारों का कहना है कि रिलायंस जियो के आने से 4जी डाटा की कीमतों को लेकर जंग छिड़ेगी। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया भी अपनी 4जी सर्विसेज लॉन्च कर चुके हैं। मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की लॉन्चिग पर कहा था कि यह वर्तमान में मिल रही स्पीड से 80 गुना तेज होगा और कीमतें भी कम रहेंगी।

Source:liveindia
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........