
दुनिया में वैसे तो बहुत-सी अजीबोगरीब बीमारी वाले लोग मिल जाएंगे जिनकी बीमारी समझ से बाहर है, और अच्छे जाने-माने डॉक्टर भी अपने कान पकड़ लेते हैं। कुछ ऐसी ही बीमारी है नेपाल के इस 11 साल के बच्चे को जिससे वह स्टोन स्टैच्यू बनता जा रहा है। ये अपने आप में एक अजीब तरह की क्रिटिकल बीमारी है…. मानो कुछ ही दिनों में वह पत्थर का बन जाएगा।

इस बच्चे का नाम है रमेश दोर्गी। रमेश जब पैदा हुआ तो वह भी दूसरे सामान्य बच्चों की तरह दिखता था लेकिन जब 15 दिन बीते तो उसे एक ऐसी बीमारी ने जकड़ा जिसकी वजह से वह पत्थर जैसा दिखने लगा। वहां से उसका पूरा जीवन ही बदल गया।

घर में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो खुशियां मनाई जाती हैं, रमेंश के घर में भी कुछ ऐसा ही था। लेकिन पैदा होने के 15 दिन बाद ही रमेश की कोमल त्वचा की जगह मोटी, काली धारीदार चमड़ी ने ले ली। रमेश 11 साल का हो चुका है, हालत यह है कि अपनी बीमारी की वजह से वह धीरे-धीरे पत्थर के स्टैच्यू जैसा बनता जा रहा है | यहां तक कि रमेश ठीक से चल भी नहीं पाता।

इस बीमारी का असर उसके सामान्य जीवन पर भी पड़ा। रमेश की अजीब-सी स्किन देखकर उसके साथ कोई बच्चा खेलना तक नहीं चाहता। हैरानी की बात यह है कि रमेश की इस बीमारी का कोई इलाज अभी तक नहीं हो पाया है। डॉक्टर ने इस बीमारी को ‘फंगस इनफेक्शन’ करार दिया है।

रमेश के मां-बाप का कहना है कि वह सिर्फ़ इतना बता पाता है कि कब उसे भूख लग रही है और कब
उसे टॉयलेट जाना है। रमेश जब छह साल का था तभी से वह चल नहीं पाता। साइंस की भाषा में इस दुर्लभ बीमारी को ‘इक्थीओसिस’ नाम दिया गया है।

रमेश के माता-पिता नेपाल में मजदूरी करते हैं। इसलिए वे बीमारी का इलाज नहीं करवा सकते। लेकिन अब ब्रिटिश सिंगर जॉस स्टोन ने रमेश के इलाज में मदद करने का वादा किया है। इसके लिए एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया जिससे 1,375 पाउंड इकट्ठे किए गए हैं।
Source: Firkee_dot_in
loading...
0 Comments
We Will Love to Hear From You! Pls Comment Your Views...........