AD

ICC World T-20:देखें: वेस्टइंडीज ने कैसे मनाया टी20 विश्वकप जीत का जश्न







वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो कार्लोस ब्रेथवेट और मार्लोन सैमुयल्स रहें। सैमुयल्स ने 85 रनों का योगदान दिया वहीं ब्रेथवेट ने पहले गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी।  


















अंतिम ओवर में कैरेबियाई टीम को 19 रनों की जरूरत थी। बेन स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। लक्ष्य मुश्किल लग रहा था लेकिन ब्राथवेट ने एक के बाद एक चार छक्के लगाकर मैच के परिणाम ही बदल दिया। स्टोक्स चूके और वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवरों में छह विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।




आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स पर चार छक्के लगाकर ब्रेथवेट ने मैच का रूख ही बदल दिया। बेन इस ओवर के बाद काफी सदमे में दिखे।


सैमुएल्स ने 2012 में श्रीलंका में हुए फाइनल मैच में 78 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को विजेता बनाया था। एक बार फिर वह ब्रावो के साथ 75 और ब्राथवेट के साथ नाबाद 54 रनों की साजेदारी करते हुए अपनी टीम को विश्व चैम्पियन का ताज पहननाने में सफल रहे।








यह साल वेस्टइंडीज के क्रिकेट का स्वर्णिम युग कहा जा रहा है। पहले वेस्टइंडीज की अंडर 19 टीम ने विश्व कप, महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप और फिर वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 विश्व कप में जीत दर्ज की है।

2010 के बाद दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करने से चूके इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने तीन विकेट लिए जबकि जोए रूट ने दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से उसके स्टार बल्लेबाज जोए रूट ने सबसे अधिक 54 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने 36 रन जोड़े। डेविड विली ने 21 रनों की तेज पारी खेली।


साल 2007 में शुरू हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी एक ही देश (बोर्ड) से जुड़ी महिला एवं पुरुष टीमों ने खिताब पर कब्जा किया है।

मैच के बाद कैरेबियाई खिलाड़ियों और टीम स्टाफ की खुशी देखने लायक थी। इस खुशी में महिला टीम भी शरीक हुई, जिसने रविवार को ही आस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार महिला टी-20 खिताब हासिल किया। हर तरफ विशिष्ठ कैरेबियाई शैली के डांस का नजारा था। सैमुएल्स तो अपनी जर्सी उतारकर जश्न मनाने लगे।


सुबह जहां वेस्टइंडीज की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की, तो रात में पुरुषों ने इंग्लैंड को अंतिम ओवर में पीटकर सनसनीखेज जीत दर्ज की।

कैरेबियन टीम ने रविवार को वो कमाल कर दिया जो इतिहास में दर्ज हो गई है। पहली बार वेस्टइंडीज की महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीता। इससे पहले वेस्टइंडीज की अंडर 19 टीम ने मीरपुर में झंडा बुलंद किया था। तीन महीने में कैरेबियन टीम तीन बार विश्व क्रिकेट में चैंपियन बनी।
बहरहाल, सैमुएल्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नमेंट की दौड़ में कई खिलाड़ी शामिल थे सेकिन चयन मंडल ने एक स्वर में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस विश्व कप में भारत के लिए यह एकमात्र उबलब्धि है।




source:khabar.ibnlive.com

loading...

Post a Comment

0 Comments